Responsive Ad

शूटिंग से पहले लक्ष्मण को भड़काते थे रामानंद सागर, सुनील लहरी ने किया खुलासा

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के कहर के चलते देश भर में लॉकडाउन हुआ है। इस वजह से सभी लोग अपने घरों में कैद है। लेकिन सरकार ने इस टेंशन को दूर करने के लिए राम का सहारा लिया है। दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामानंद सागर के रामायण सीरियल को एक बार फिर से प्रसारण शुरू हो चुका है। जिसे लोग उतने ही उत्साह के साथ देख रहे हैं जितना कि उस समय देख रहे थे।  

सुनील लहरी

80 के दशक में प्रसारित होने वाला सीरियल रामायण इस कदर लोगों के बीच लोकप्रिय था कि कुछ देर के लिए सड़के सूनी हो जाया करती थीं। जिन लोगों के घरों में टीवी नहीं था वे भी दूसरों के घरों में जा कर रामायण देखा करते थे। रामानंद सागर की रामायण की शुरूआत होते ही सब के सब टीवी से चिपक जाया करते थे। रामायण के किरदार अरुण गोविल, सुनील लहरी, दारा सिंह   और दीपिका को तो लोग सचमुच में भगवन समझने लग गए थे। 

सुनील लहरी

इस सीरियल के डायरेक्टर रामानंद सागर लक्ष्मण के रोल को सही से निभाने के लिए सुनील लहरी को शूट से पहले गुस्सा दिलाते थे। सुनील लहरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि रामानंद जी को अपने काम से इतना प्यार था उन्हें लंच और डिनर का भी ध्यान नहीं रहता था लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था मैं टाइम पर ही खाता था इसलिए जब कभी लंच या डिनर के लिए मुझे लेट हो जाता था तो मैं काफी गुस्सा हो जाता था और मेरे इसी गुस्से का वे मेरे रोल पर प्रयोग करते थे। 

सुनील लहरी

सुनील ने आगे बताया कि वे मुझे हर एक शूट से पहले जानबूझकर गुस्सा दिलाते और फिर रोल प्ले करने को कहते। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण के किरदार का इतना हिट होने की यह एक बहुत बड़ी वजह थी। आपको बता दें कि रामायण में लक्ष्मण को रोल पहले संजय जोग को दिया गया था लेकिन वो अपने निजी कारणों से शो को ज्यादा समय नहीं दे सकते थे इसलिए उन्हें भरत का किरदार दिया गया। 

यह खबर भी पढ़े:Coronavirus: कनाडा में फंसें बेटे संजय के लिए परेशान हैं सुपरस्टार विजय

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2Kb5CFk
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments