Responsive Ad

शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने गरीबों के बीच बटवायें 95000 भोजन के पैकेट, कहा- ये तो अभी शुरुआत है

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में कई सेलिब्रिटी इस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने रोटी बैंक फाउंडेशन और मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर मुंबई के 95000 गरीबों को भोजन के पैकेट बंटवाए हैं। इसकी जानकारी गौरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। गौरी ने लिखा-'रोटी बैंक फाउंडेशन ने मीर फाउंडेशन के सहयोग से मुंबई के गरीब लोगों को भोजन के 95,000 पैकेट उपलब्ध कराए हैं। ये तो अभी शुरुआत है, अभी और भी ऐसे कई काम किये जायेंगे!'

Gauri Khan

गौरी खान के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है। फिल्ममेकर फराह खान ने गौरी के इस कार्य की सराहना की है। उन्होंने गौरी की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'अद्भुत गौरी!' वहीं फिल्ममेकर जोया अख्तर और अभिनेत्री  मनीषा  कोइराला ने भी गौरी के इस कार्य की सराहना की है।

Gauri Khan

हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान ने अपनी कंपनियों के साथ मिलाकर कई घोषणाएं की थी, जिसमें 'पीएम केयर्स फंड', महाराष्ट्र के 'सीएम रिलीफ फंड' के अलावा और भी कई संस्थानों में दान देने के साथ-साथ मुंबई के 5500 परिवारों की खाद्य आवश्यकताओं, 10,000 लोगों के लिए 3 लाख भोजन किट, दिल्ली में 2500 दिहाड़ी मजदूरों के लिए किराने और 100 एसिड सर्वाइवर को मासिक भत्ता और जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के अलावा पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हेल्थ वर्कर्स को 50000 पीपीई किट उपलब्ध कराना आदि शामिल था।

Gauri Khan

वहीं शाहरुख ने हाल में इस संकट की घड़ी में मेडिकल स्टाफ की मदद के लिए 25000 पीपीई किट दान में दिए जिसकी जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने भी दी थी। इसके अलावा शाहरुख और गौरी ने मुंबई स्थित अपना ऑफिस भी क्वारंटाइन केंद्र बनाने के लिए बीएमसी को दे दिया है। शाहरुख खान और गौरी खान इस संकट की घड़ी में सरकार और देशवासियों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है ।

Gauri Khan

यह खबर भी पढ़े:भारत में 32 करोड़ लोगों को मिली 30 हजार करोड़ रुपये की वित्‍तीय सहायता : सीतारमण

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/3esXiOT
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments