Responsive Ad

VIDEO: दारू के ठेके को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Sunil Grover का ट्वीट, कहा- ठेके जल्दी खुलेंगे, अगर...

डेस्क। कोरोना लॉकडाउन की वजह से लोग घर पर बैठने को मजबूर हैं। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि वो इस मुश्किल समय को काटें तो काटें कैसे। ऐसे समय में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो के जरिए लोगों को बता दिया है कि सभी का घर में रहना जरूरी क्यों है। साथ उन्होंने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कोरोनावायरस लॉकडाउन में इन दिनों खूब ट्वीट कर रहे हैं। लोग उनको पोस्ट को खूब पसंद भी करते हैं। हाल ही ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- "ठेके खुलेंगे, घर पर रहें। नहीं घर पर रहोगे तो और समय लगेगा। मर्जी आपकी।" सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट पर फैन्स हमेशा की तरह खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Choice is yours ! Theka alert!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

इस ट्वीट के अलावा सुनील ने इससे संबंधित एक वीडियो भी पोस्ट किया है। सुनील का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को सुनील ग्रोवर का ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

बता दें कि सुनील ग्रोवर जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। बीते साल आई फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का खूब दिल जीता था। इससे पहले टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' और अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' में भी सुनील ग्रोवर नजर आ चुके हैं। सुनील ग्रोवर अपने वीडियो के माध्यम से भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं।

यह खबर भी पढ़े: मौलाना साद के समर्थन में उतरे मोहकम पहलवान, फेसबुक पर video पोस्ट कर कहा- मौलाना साद को कुछ हुआ तो दे दूंगा जान

यह खबर भी पढ़े: Corona lockdown: किसानों के लिए खशखबरी, खाते में आएंगे 1220 करोड़ रुपये, जानिए कब और कैसे?



from Entertainment News https://ift.tt/3bTffUU
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments