Responsive Ad

COVID-19: बबीता फोगाट के तबलीगी जमात वाले ट्वीट पर सवाल उठा ट्रोल हुई स्वरा भास्कर

डेस्क। रेसलर बबीता फोगाट ने कोरोनावायरस और तबलीगी जमात को लेकर एक ट्वीट किया था। बबीता के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का रिएक्शन आया है। स्वरा ने कुछ आंकड़े सामने रखते हुए बबीता फोगाट से तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या इन लाखों भक्तों के कोरोना टेस्ट हुए हैं। 

फोगाट को निशाने पर लेते ही स्वरा पर ट्रोल होने लगीं। कई यूजर्स ने स्वरा पर निशाना साधते हुए कहा, आपने जो काल्पनिक आंकड़े दिए हैं, उनमें से कितने को कोरोना हुआ है? वहीं एक अन्य यूजर ने तो स्वरा को कलयुग की मंथरा तक करार दिया। कुछ लोगों ने स्वरा को मंदबुद्धि तक करार दिया और कहा कि वह बेवजह के और बिना तर्क के आंकड़े देती हैं।

दरअसल, स्टार रेसलर बबीता ने गुरुवार को टि्वटर के जरिए तबलीगी जमात पर निशाना साधा था। अपने ट्वीट में उन्होंने जो हैशटैग इस्तेमाल किया था वह कई लोगों को नागवार गुजरा था। उनके इस ट्वीट के बाद उनके फैन्स उनके समर्थन में आ गए थे। दोनों हैशटैग शुक्रवार को टॉप ट्रेंड्स में बने रहे।

बबीता फोगाट के ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने बबीता के ट्वीट को सही ठहराया, तो वहीं दूसरे पक्ष ने इसे एक विशेष संप्रदाय पर तीखा हमला बताया। ट्विटर पर अब मांग उठी है कि बबीता फोगाट के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाए, जबकि बबीता फोगाट के समर्थकों ने उनके पक्ष में ट्रेंड करवाना शुरू कर दिया है।

जब सोशल मीडिया पर उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग उठी है, जिसके बाद बबीता ने एक वीडियो जारी कर जवाब दिया है। बबीता फोगाट ने अपने वीडियो में कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे ट्वीट के बाद लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं। बबीता ने कहा कि वह जायरा वसीम नहीं हैं, जो धमकियों से डरकर घर पर बैठ जाएंगी।

बबीता फोगाट का कहना है कि देश में कोरोना वायरस को तबलीगी जमात के लोगों ने फैलाया है, आज जितने भी केस देश में हैं उनमें सबसे ज्यादा तबलीगी जमात वाले लोगों के ही हैं। बबीता ने कहा कि अगर तबलीगी जमात ने कोरोना वायरस को नहीं फैलाया होता तो अबतक लॉकडाउन खत्म हो गया होता।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

विरोधियों को जवाब देने के लिए बबीता फोगाट ने वीडियो ट्वीट किया, तो उनकी बहन गीता फोगाट ने भी उनके समर्थन में ट्वीट किया। इसके अलावा कई रेसलर अब बबीता फोगाट के समर्थन में आ गए हैं।

यह खबर भी पढ़े: COVID19: Lockdown के बीच मजदूरों को गांव लौटने की मंजूरी देगी महाराष्ट्र सरकार, लेकिन...

यह खबर भी पढ़े: Lockdown के बीच Jio, Airtel और Vodafone दे रहे है सस्ती कीमत पर सबसे बेस्ट इंटरनेट प्लान, 3GB डेटा सहित और भी बहुत कुछ



from Entertainment News https://ift.tt/2XKac5f
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments