Responsive Ad

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, बताया पति रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा किस शख्स से होती है जलन

नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है और ऐसे में कई इंडस्ट्रीज़ का काम भी ठप पड़ा है। जिसमें से एक टीवी और फिल्म इंडस्ट्री भी है, सभी शोज की शूटिंग बंद होने के कारण टीवी पर फिर से पुराने टीवी सीरियल्स दिखाए जा रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो फिर से सामने आया है, इस शो में दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। कपिल और दीपिका का ये एपिसोड एक बार फिर से आने जा रहा है। दीपिका कई सारी बाते करने के बीच ये भी बताती हैं कि पति रणवीर एक शख्स हैं जिससे बहुत जलते हैं।

लॉकडाउन के बीच कपिल शर्मा शो के भी पुराने एपिसोड दिखाए जा रहे हैं। जिसमें एक दीपिका पादुकोण का है जब वो अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंची थीं। शादी के बाद पहली बार दीपिका कपिल शर्मा शो में गई थीं तो कपिल उनके आते ही फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं। ढेर सारी मजेदार बातों के बीच दीपिका ये भी बताती हैं कि रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा जलन किस से होती है। दरअसल कपिल दीपिका को छिड़ाते हुए कहते हैं कि प्यार भी रणवीर से, शादी भी रणवीर से, पैसा भी उनकी फिल्मों में लगा रही हैं हम क्या देश छोड़ जाएं तो दीपिका कहती हैं कि अगर रणवीर किसी से जलता है ना तो वो आप हो। कपिल ये सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं। इस वीडियो में छपाक की पूरी टीम के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी पहुंचती हैं और अपनी कहानी सुनाती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KdAvsz
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments