Responsive Ad

Coronavirus: 1.2 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराएंगे ऋतिक रोशन

नई दिल्ली । कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सेलिब्रिटी जरूरतमदों की मदद भी कर रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन कोरोना वायरस महामारी के दौरान देशवासियों की मदद करने के लिए आगे आगे हैं। ऋतिक रोशन बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कर्मियों को मास्क दान करने के बाद जरूरतमंदों के लिए 1.2 लाख भोजन उपलब्ध कराएंगे। 

Hrithik Roshan

कुछ दिन पहले उन्होंने बीएमसी कार्यकर्ताओं और अन्य केयरटेकर के लिए N95 और FFP3 मास्क दान की थी और अब उन्होंने एक एनजीओ के साथ हाथ मिलाया है, जो जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। एनजीओ इस समय महामारी के दौरान पूरे देश में वृद्धाश्रम, दैनिक वेतन भोगी और वंचितों को घर का बना भोजन उपलब्ध कराएगा। एनजीओ ने सोशल मीडिया पर सुपरस्टार को उनके दान के लिए धन्यवाद दिया। एनजीओ अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्विटर पर लिखा-'हमें यह साझा करते हुए खुशी हो रही है, हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन द्वारा सशक्त बनाया गया है। हम 1.2 लाख वृद्धाश्रमों के लोगों, दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करेंगे, जब तक कि सामान्य कार्यशैली नियमित रूप से काम नहीं करती है।'

as

अभिनेता ने कोरोनो वायरस प्रकोप के दौरान एनजीओ के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके पोस्ट का जवाब दिया। ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया-'मैं आपको यह सुनिश्चित करने की शक्ति देता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी जमीन पर असली सुपरहीरो हैं। साथ ही ऋतिक ने हैशटैग इंडियाफाइट्सकोरोना और कोविडरिलीफ लगाया। 

Hrithik Roshan

वहीं लॉकडाउन के बीच बच्चों का ख्याल रखने के लिए ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी उनके घर लौट आई हैं, ताकि उनके बच्चे इस समय अपने माता-पिता से दूर न हों। सुजैन खान और ऋतिक रोशन का 2014 में तलाक हो गया था। तलाक के बावजूद दोनों कपल को अक्सर अपने दो बेटों बेटे ऋहान और ऋदान के साथ छुट्टियां मनाते देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक दूसरे से अलग होने के बावजूद अच्छे दोस्त हैं। वहीं अभिनेता ऋतिक फराह खान की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक में दिखाई देंगे। इसके अलावा उन्हें दीपिका पादुकोण की फिल्म 'महाभारत' के लिए  संपर्क किया गया है। हालांकि उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है। 

यह खबर भी पढ़े:जया बच्चन का आज 72वां जन्मदिन, एक्ट्रेस को पसंद नहीं थे अमिताभ, लेकिन जंजीर के सेट पर...



from Entertainment News https://ift.tt/2UVcuNi
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments