मैं पूरी जिंदगी सिंगल रहूंगी, न तो किसी को डेट करूंगी और न ही शादी: भूमि पेडनेकर

नई दिल्ली । भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने घर के काम-काज में अपना समय बिता रही है। भूमि आखरी बार फिल्म भूत में नजर आई थी। अब भूमि ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिंदगी सिंगल रहूंगी, मैं न तो किसी को डेट करूंगी और न ही शादी करूंगी।

एक इंटरव्यू में भूमि ने डेट और शादी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि किसी एक्टर को इसलिए डेट नहीं करना चाहती हैं क्योंकि वो एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो जिंदगी भर शादी नहीं करना चाहती हैं। इनके पीछे कारण भूमि ने अपना कीमती समय बताया है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कैसे वह अपने पिता को कैंसर की वजह खो दी जब वह सिर्फ 18 वर्ष की थी और उसकी बहन, समीक्षा 15 साल की थी। वह कहती है कि इस परिस्थिती से सामना करना मुश्किल था। मेरे पिता एक अद्भुत पिता थे। वहीं उनकी मां ने उनका साथ दिया हर कदम पर उनकी मां अकेले ही काफी थी। भूमि पेडनेकर ने कहा कि वो अपने परिवार को किसी योद्धा से कम नहीं समझती हैं। उन्होने काफी संघर्ष किया है।

बता दें कि भूमि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। वर्ष 2019 में भूमि की सांड की आंख, बाला और पति, पत्नी और वो जैसी सराहनीय फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिसमें से फिल्म 'सांड की आंख' में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह खबर भी पढ़े:इस हफ्ते की TRP रेटिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, रामायण और महाभारत ने शक्तिमान को छोड़ा पीछे
from Entertainment News https://ift.tt/2VxZgWZ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments