Responsive Ad

B'day Spl: वरुण धवन का था इन एक्ट्रेस के साथ रिलेशन, अब गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ करेंगे शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। फिल्मों में एट्री करने के बाद से इस एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देकर अपनी खास पहचान बनाई है।

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से इन्होनें अपने करियर की शुरूआत की। और इंडस्ट्री में आते ही अपने नाम का ढंका बजा दिया। बैसे तो इस एक्टर के रोमांस के चर्चे काफी सुनने को मिले है। लेकिन उन्हें अक्सर अपने बचपन की फ्रेंड नताशा दलाल के साथ ही हर बड़े इंवेट में साथ देखा जाता है। और जल्दी ही ये जोड़ी एक पवित्र रिश्ते में भी बधंने जा रही है।

varun-dhawan-natasha1.jpg

कहा जाता है कि फैंस के दिलों में राज करने वाले इस एक्टर के दिल में कई बड़ी हस्तियो का राज भी हुआ है। जिनमें से एक रही हैं क्वीन फिल्म की को-स्टार लीजा हेडन जिनके साथ अफेयर की चर्चा काफी रह चुकी हैं।कई मौकों पर वरुण धवन को लीजा हेडेन के साथ देखा गया है। वहीं, दूसरी ओर उनका संबंध यूएस में रहने वाली सारा से भी था। करीब दो साल तक सारा और वरुण का रिलेशनशिप रहा। लेकिन दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है।

alia bhatt varun

वरुण धवन ने अपने शुरूआती दौर में आलिया भट्ट के साथ कई हिट फिल्में दी हैं, और दर्शकों को भी यह जोड़ी काफी पसंद आई थी। आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन के अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में रहीं है।

taapsee-pannu2.jpg

इतना ही नही आलिया भट्ट के बाद इनका नाम साउथ इंडियन एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ जोड़ा गया है। हालांकि इन खबरों पर वरुण या तापसी द्वारा मुहर नहीं लगाई गयी।

varundhawan natasha

वरूण धवन ने सभी से अच्छी दोस्ती निभाने के बाद अब वो अपनी गर्ल फ्रेंड नताशा दलाल के पास वापस लौट आए हैं। वरुण के लिए नताशा दलाल चाइल्‍डहुड स्‍वीटहार्ट हैं। दोनों स्कूल में साथ में पढ़ते थे और 20 की उम्र तक वे सिर्फ दोस्‍त थे। लेकिन अब यह उनके दिल की रानी बन चुकी है। और उनसे शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल 22 मई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि पिछले साल ही वरुण धवन और नताशा दलाल शादी करने वाले थेलेकिन किसी कारण वश शादी की डेट टल गई। अब देखना होगा कि दोनों कब शादी करते हैं। फिलहाल फैंस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

lisa_haydon1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kr9QbY
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments