Responsive Ad

पिता ऋषि कपूर के निधन से दुखी रिद्धिमा कपूर ने लिखा भावुक नोट, जब तक हम फिर नहीं मिलते पापा आई लव यू!

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर ने हर किसी को अचंभित कर दिया है। वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता के निधन से बिखर गई है। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। उन्होंने इंस्टग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-' पापा मैं आपसे प्यार करती हूं...और आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। ईश्वर मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं हर दिन आपको मिस करूंगी, मैं आपके वीडियो कॉल हमेशा मिस करूंगी! जब तक हम फिर नहीं मिलते पापा आई लव यू!'

ऋषि कपूर के निधन से जहां हर किसी की आंखे नम है। वहीं रिद्धिमा का ये पोस्ट हर किसी को निःशब्द और भावुक करने वाला है। ऋषि और रिद्धिमा की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। रिद्धिमा अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। वह अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। उनके मुंबई पहुंचने के बाद ही ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया जायेगा। वहीं ऋषि कपूर के निधन पर उनके परिवार के तरफ से उनके तमाम चाहने वालों के लिए एक  बयान   जारी किया गया है। जिसे ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

इस बयान में कहा गया है कि-'हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में शांति से निधन हो गया। उन्होंने अंतिम समय तक अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों का मनोरंजन किया। दो साल के दौरान वह दो महाद्वीपों के बीच यात्रा करते रहे और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान उनका पूरा ध्यान परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्में पर बना रहा, उनसे मिलने वाले भी चकित थे कि कैसे उन्होंने अपनी बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे जो पूरी दुनिया में थे। आज जब वो हमारे बीच नहीं रहे तो उनके प्रशंसक इस बात को समझेंगे कि उन्हें एक मुस्कान के साथ याद किया जाना चाहिए, न कि आंसूओं के साथ।

व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम यह भी जानते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। यात्रा करने और लोगों के सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने को लेकर कई प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे लागू किए गए कानूनों का सम्मान करें!' ऋषि कपूर एक महान कलाकार थे। उनका निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है और इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

यह खबर भी पढ़े: सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे ऋषि कपूर, ट्विटर पर अंतिम शब्द थे 'जय हिंद'

यह खबर भी पढ़े: भगोड़ों से कर्ज वसूलने के लिए नियमों में किया जाए जरूरी परिवर्तन- चिदंबरम

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/35m1JHp
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments