Responsive Ad

मुंबई के बांद्रा में हजारों की संख्या में जमा हुए मजदूर, कमल हासन बोले- प्रवासी संकट इस समय बम जैसे हैं...

नई दिल्ली । लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और वे घर वापस भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्हें उनके गांव तक भेजा जाए। वे घर जाने की इजाजत मांग रहे हैं। बांद्रा वेस्ट के स्टेशन के सामने जामा मस्जिद के पास लोग खड़े हो गए हैं, इसमें ज्यादातर यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं। हालांकि, बाद में स्थानीय नेताओं और पुलिस हस्तक्षेप के बाद वे वहां से चले गए। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। अब इस मामले पर अभिनेता और राजनेता कमल हासन का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। 

Kamal Haasan

कमल हासन ने अपने ट्वीट में लिखा, "बालकनी के सभी लोग जमीन पर कड़ी नजर से देख रहे हैं। पहले दिल्ली और अब मुंबई। प्रवासी संकट इस समय बम जैसे हैं, जिसे डिफ्यूज करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह कोरोना से बड़ा संकट बन सकते हैं। बालकनी सरकार को अपनी निगाहें जमीन पर रखनी चाहिए, जिससे उन्हें पता चलेगा कि जमीन पर क्या हो रहा है।" उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। सरकार लोगों को खाना दे रही है लेकिन ये लोग वापस अपने घर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिम्मेदारी से नहीं भाग रही है, हम लोगों को समझाएंगे। 

a

उन्होंने कहा कि मुंबई में 20-40 लाख मजदूर काम करते हैं, उनके पास अलग-अलग जगह से तरह-तरह के बरगलाने वाले मैसेज आते है लेकिन हम उन्हें कहीं जाने नहीं देंगे। इससे पहले भी हमने किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी थी।

यह खबर भी पढ़े:48 साल की हुई एक्ट्रेस मंदिरा बेदी, शादी के 12 साल बाद दिया बेटे को जन्म

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2RBHVtI
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments