नई दिल्ली । एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का आज 48वां जन्मदिन है। मंदिरा फिटनेस और स्ट्रॉन्ग इमेज के लिए पहचानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बता दें कि मंदिरा की उम्र भले ही 48 साल हो लेकिन उनकी फिटनेस अच्छे-अच्छों का मात दे सकती है। 

?????? ????

मंदिरा ना सिर्फ एक्ट्रेस हैं बल्कि न्यूज प्रेजेंटर और होस्ट भी रह चुकी हैं। वो अपने टैलेंट को लेकर जितनी सुर्खियों में रहती हैं उतनी ही चर्चाएं उनकी फिटनेस की भी रहती हैं इस उम्र में भी वे बेहद खूबसूरत और हॉट दिखाई देती हैं। 

?????? ????

बता दें कि मंदिरा बहुत वक्त से टीवी से दूर हैं लेकिन आखरी बार वह प्रभास और श्रृद्धा कपूर की फिल्म साहो में नजर आई थी। जो कि 30 अगस्त 2019 को रिलीज हुई थी। 

?????? ????

एक्ट्रेस ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि जब वो 20 साल की थीं तब उन्होंने एंटरटेंमेंट की दुनिया में कदम रखा था। 30 की उम्र में मुझमें असुरक्षा की भावना थी। लेकिन अब 40 पार की उम्र में मुझे अब तक का सबसे अच्छा महसूस हो रहा है। मैं खुद से प्यार करती हूं।

?????? ????

उन्होंने आगे बताया, शुरुआती दिनों में मेरे अंदर एक डर था कि मेरा करियर कभी भी खत्म हो सकता है। बाकी के एक्टर्स मुझसे कहीं ज्यादा मेहनत कर रहे थे। मुझे सबसे ज्याद डर उस वक्त लगा जब 2010 में मेरी जगह किसी और स्पोर्ट्स एंकर को जगह दे दी गई। लोग मुझसे पूछते थे कि तुमने क्रिकेट कमेंटटर की जॉब क्यों छोड़ दी। मुझे ये अपनाने में काफी वक्त लगा की मैंने जॉब नहीं छोड़ी बल्कि मुझे चेंज कर दिया गया।

?????? ????

एक्ट्रेस ने आगे कहा की 1999 में डायरेक्टर राज कौशल के साथ शादी की थी। इसके 12 साल बाद मंदिरा ने बेटे को जन्म दिया। इतने साल बाद प्रेग्नेंसी के सवाल पर मंदिरा ने कहा, जब मैं 39 साल की थी तब मैंने एक बेटे को जन्म दिया। मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स ने मुझे प्रेग्नेंट नहीं होने दिया। मुझे डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। इस सब कफी मुश्किल था, लेकिन मेरे पति ने मेरा बहुत साथ दिया।

यह खबर भी पढ़े:लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ देख मल्लिका शेरावत ने किया ट्वीट, बोली- क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है?

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप

 



from Entertainment News https://ift.tt/2V9mlPz
via IFTTT