Responsive Ad

लॉकडाउन : पति के साथ रोमांटिक डिनर डेट का आनंद ले रही हैं काम्या पंजाबी

नई दिल्ली । कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी अपने पति शलभ दांग के साथ डिनर डेट करती नजर आई। लगभग दो महीने पहले शलभ दांग के साथ शादी के बंधन में बंधी काम्या ने इस डिनर डेट की खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसेक कैप्शन में काम्या ने लिखा -'डिनर डेट मेरे दांग के साथ!'

काम्या पंजाबी

काम्या और शलभ की कैंडल लाइट डिनर डेट की यह तस्वीर उनके घर की है, जिसमें पीछे का नजारा बहुत सुन्दर लग रहा है। वहीं इस तस्वीर में काम्या और शलभ दोनों ने सफेद रंग का ऑउटफिट पहना हुआ है। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े, एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। काम्या ने टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक  शहहहहह...कोई है, कहता है दिल, पिया का घर, वो रहने वाली महलों की, बनू मैं तेरी दुल्हन, तू आशिकी आदि कई धारवाहिकों में अपने शानदार अभिनय से अपनी खास पहचान बनाई।

काम्या पंजाबी

इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आई हैं, जिसमें हो न प्यार है, न तुम जानो न हम, यादें, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी आदि फिल्में शामिल हैं। काम्या अब भी अभिनय जगत में सक्रिय हैं। काम्या और शलभ की ये दूसरी शादी है। दोनों ने एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद 10 फरवरी, 2020 को शादी करने का फैसला लिया। काम्या पंजाबी की यह दूसरी शादी है। पहले पति से काम्या की एक बेटी  है। वही शलभ की भी यह दूसरी शादी है और उनका 10 साल का एक बेटा भी है।

काम्या पंजाबी

यह खबर भी पढ़े:'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन रिलीज, 3 दिन के लिए सोशल मीडिया डिटॉक्स पर जाएंगी कीर्ति

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/3aoVqDT
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments