फोर मोर शॉट्स प्लीज का दूसरा सीजन रिलीज, 3 दिन के लिए सोशल मीडिया डिटॉक्स पर जाएंगी कीर्ति

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी की वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन आज रिलीज हो गया और यह कई भाषाओं में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। देश कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लगा है। इसी बीच कीर्ति कुल्हारी ने अब तीन दिन के सोशल मीडिया डिटॉक्स पर जाने का फैसला किया है।

कीर्ति कुल्हारी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा कर लिखा-'मुझे इस तरह याद रखें जब तक मैं 3 दिनों के बाद इंस्टाग्राम पर वापस आती हूं, कल से शुरू होने वाला 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' शो का आनंद लें।'

इस सीरीज में कीर्ति ने अंजना मेनन की भूमिका निभाई है। 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के दूसरे सीजन का निर्देशन नुपुर अस्थाना ने किया है। शो में कीर्ति कुल्हारी, सयानी गु, मानवी गगरू और बानी जे मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कीर्ति कुल्हारी के पास कई प्रोजेक्ट है।

फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी संस्करण में ब्रिटिश सिपाही आलिया कौर के किरदार अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी निभा रही हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। कीर्ति कुल्हारी ने 'पिंक', 'शैतान', 'इंदू सरकार', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में दमदार रोल से अपनी अलग पहचान बनाई है।
यह खबर भी पढ़े:'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर छाया कोरोना का साया, जल्द हटाया जा सकता है फिल्म का सेट
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2RKddik
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments