Responsive Ad

यादों से जुड़ा खास वाकया, तीनों कपूर ब्रदर्स 2013 में शादी में आए थे उदयपुर

उदयपुर। झीलों का शहर उदयपुर वैसे भी सितारों की ख्वाबगाह है। कई सितारें यहां शूटिंग के बहाने नहीं तो छुट्टियां मनाने, या किसी शाही शादी में आते ही रहते हैं। ऐसी ही एक शादी में न केवल ऋषि कपूर बल्कि रणधीर व राजीव कपूर भी उदयपुर आए। 

यह बात वर्ष 2013 की है। सिक्ख समाज के रवीन्द्र पाल सिंह कप्पू ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी यादों से जुड़ा यह खास वाकया बयान किया। उन्होंने बताया कि कपूर परिवार के खास व्यक्ति की उदयपुर में 2013 फरवरी एक शादी हुई थी। इसमें तीनों भाई रणधीर कपूर, ऋषि कपूर व राजीव कपूर अपने परिवार सहित आए थे। 

वे गुरुद्वारा सचखण्ड दरबार में आये थे जो उदयपुर में सिक्ख समाज का प्रमुख गुरुद्वारा है। यहां लंगर सभी के साथ किया था। कप्पू भी उनके साथ थे। उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कप्पू व सिक्ख समाज ने कहा कि भारत का एक महान अभिनेता खो दिया है।

यह खबर भी पढ़े: UP: कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 1651, अब तक 39 लोगों की हो चुकी मौत

यह खबर भी पढ़े: Crime: पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने से परेशान पति ने लगा ली फांसी

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/3bRlHfm
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments