Corona virus: विदेश से वापस लौटे सोनम-आनंद, अब घर के कमरे में पति के साथ खुद को किया बंद

नई दिल्ली । दुनियाभर में कोरोना वायरस के खौफ के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है और विदेश की यात्रा भी नहीं कर पा रहे है। भारत में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है। बॉलीवुड स्टार्स भी कोरोना से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

अभी हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ विदेश से वापस लौटी हैं। विदेश यात्रा से लौटते ही सोनम ने खुद को अपने पति के साथ अपने दिल्ली वाले घर के कमरे में बंद कर लिया है और सोनम और उनके पति ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है।
सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि कैसे उनकी एयरपोर्ट पर जांच की गई और कैसे दिल्ली अपने घर पहुंचते ही उन्होंने खुद को अपने ससुराल वाले घर के कमरे में बंद कर लिया है। सोनम ने कहा, 'आनंद और मैं दिल्ली वापस आ गए हैं और हम अपने कमरे में हैं। मैं यहां एयरपोर्ट के सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी जिन्होंने बड़े आराम से बिना किसी पैनिक के हमारी जांच की। यहां सब कुछ काफी अच्छा और जिम्मेदारी के साथ हो रहा था। मैं और आनंद हैरान थे कि लंदन एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा था'।
आपको बता दें कि अधिकतर लोग इस वायरस से बचने के लिए अपने घरों में बने रहने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े:Corona Virus: TMC सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, वजह बना नल का पानी, देखें VIDEO
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/3a6XPDG
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments