Responsive Ad

बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी वाणी कपूर

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुका है। वहीं फिल्म में अक्षय के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर रोमांस करती नजर आयेंगी। फिल्म में वह अक्षय की पत्नी के किरदार में नजर आयेंगी। 'बेल बॉटम' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में देश के एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसे भुलाया जा चुका है।

वाणी कपूर इस फिल्म के अलावा रणवीर कपूर और संजय दत्त के साथ फिल्म 'शमशेरा' में नजर आयेंगी। वहीं अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की लिस्ट लम्बी है। उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' जहां रिलीज के लिए तैयार है, वहीं उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'अतरंगी रे' कतार में है। 

फिल्म 'बेल बॉटम' को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़े: कोरोना नामक वायरस के आतंक से बेखबर बिग ब्रदर के कंटेस्टेंट्स घर में थे बंद, पता चला तो...

यह खबर भी पढ़े: काजोल ने किया खुलासा, शार्ट फिल्म ‘देवी’ की स्टारकास्ट ने नहीं ली कोई फीस

जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166



from Entertainment News https://ift.tt/2IUsKHs
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments