Corona virus: तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती का बड़ा ऐलान, 7 दिन रहेंगी सबसे अलग

नई दिल्ली । इन दिनों दुनियाभर में कोरोना वायरस को कहर काफी फैल रहा है। जो लोग बाहर देश से अपने देश लौट रहे हैं वो कुछ दिन ख़ुद को अलग रख रहे हैं, जिससे कि अगर वो संक्रमित हो गए हों तो उनकी वजह से दूसरों को इन्फ़ेक्शन ना फैले।

इसी बीच हाल ही में लंदन से लौटी फिल्म एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक वह अपने घर में बिल्कुल अलग-थलग रहेंगी और यहां तक कि अपने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात नहीं करेंगी।

कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही मिमी को थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोनावायरस से संबंधित अन्य औपचारिकताओं में से होकर गुजरना पड़ा। मिमी इंग्लैंड में अपनी फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के चलते व्यस्त थीं। अन्य साथी कलाकारों के साथ टर्मिनल से बाहर निकलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करें।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
जादवपुर से लोक सभा सदस्य मिमी ने कहा, "मैं दुबई होकर यूके से लौटी हूं, इसलिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती गई हैं। मैंने अपने माता-पिता से मुझसे घर पर न मिलने को कहा है। अगले सात दिनों तक मैं अपने घर में ही रहूंगी।"
यह खबर भी पढ़े:एक बार फिर नेपोटिज्म पर बोली अनन्या पांडे, कहा- जाह्नवी कपूर सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/3a4nVHg
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments