एक बार फिर नेपोटिज्म पर बोली अनन्या पांडे, कहा- जाह्नवी कपूर सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने पिछले साल फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के शो न्यूकमर्स राउंड टेबल 2019 में नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी, जिसके बाद अनन्या काफी ट्रोल हुई थीं। एक सेगमेंट में होस्ट राजीव ने अनन्या से पूछा कि क्या एक स्टार किड होने की वजह से बॉलीवुड में डेब्यू करना उनके लिए आसान था? इसके जवाब में अनन्या ने कहा कि उन्हें चंकी पांडे की बेटी होने का गर्व है और उन्होंने अपने पिता को जिंदगी में स्ट्रगल और मेहनत करते देखा है।

अनन्या ने आगे कहा कि उनके पिता चंकी पांडे ने किसी धर्मा फिल्म में काम नहीं किया है और ना ही कभी कॉफी विद करण में शिरकत की है। ये उतना आसान नहीं है, जितना लोग कहते हैं, सबकी अपनी एक जर्नी और अपना स्ट्रगल होता है।

वही अब एक्ट्रेस ने 'स्टारी नाइट्स जेन वाय' शो में दिए गए इंटरव्यू में भाई-भतीजावाद को लेकर कहा, 'मैं अब इस बात से सहमत हूं कि हमें इसका फायदा मिलता है। हम इंडस्ट्री के लोगों से आसानी से संपर्क कर पाते हैं। हम उनके बीच ही रहकर बड़े होते हैं। लेकिन अब जबकि मुझे मौका मिला है, तो इसे गंवाना व्यर्थ होगा। मैं अपने पिता को गौरवान्वित करना चाहती हूं।"

उन्होंने आगे बताया कि श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान से सीखने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'मैं उनसे डांसिंग और एक्टिंग स्किल सीखना चाहूंगी।'

यह खबर भी पढ़े:बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन घर में हुए कैद, खुद को रखा आइसोलेशन में
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2w9W0r2
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments