केएल राहुल की लक्की चार्म मानी जाती है आथिया शेट्टी ! जानिए कैसे पलटी किस्मत

डेस्क। भारत स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर वे विकेट के आगे और पीछे दोनों जगह अच्छे से अपनी भूमिका निभाते नजर आये। क्रिकेट के अलावा भी यह बल्लेबाज अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। माना जा रहा है कि केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रिलेशन में हैं।

दोनों कई बार एक साथ डिनर डेट पर भी स्पॉट किये गये, कहा जा रहा है कि राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा होने लगी है कि क्या आथिया राहुल के लिये लकी चार्म है, क्योंकि जब से वो उनकी जिंदगी में आई है, वो लगातार रन बना रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेश राहुल और आथिया की मुलाकात आपसी दोस्तों के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच करीबी दोस्ती हो गई। राहुल के करीबी सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ को बताया, "वह उन एक्ट्रेसेस में से किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं, जिनके साथ उनका नाम जोड़ा गया था। लेकिन पता चलता है कि आथिया और राहुल प्यार में हैं, हालांकि उन्होंने लोगों के सामने दिखावा करने से काफी परहेज किया है।

हालाँकि बॉलीवुड लाइफ ने जब आथिया से संपर्क किया, तो उसने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, केएल राहुल से इसको लेकर बात नहीं हो सकी। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों को सिर्फ तब एक साथ देखा गया था, जब उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने पिछले साल अप्रैल में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो के चलते सब जगह अफवाह फैल गई कि राहुल और आकांक्षा डेटिंग कर रहे हैं, जो कि झूठ निकला।

बता दें कि एक समय केएल राहुल टीम में होते थे, तब भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया जा रहा था, क्योंकि शीर्ष क्रम में जबरदस्त कॉम्पटिशन है, हालांकि आखिरी टी-20 में वो कप्तान के रुप में दिखे, जिसके बाद कहा जा रहा है, आथिया ने राहुल की किस्मत पलट दी, पानी पिलाते पिलाते कप्तान बन गये।

न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद पहले वनडे मुकाबले में भी उन्होने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होने 64 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और तीन चौके लगाये।
यह खबर भी पढ़े: कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीकी कोच ने टीम को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए दी अजीबोगरीब सलाह
यह खबर भी पढ़े: वकार यूनिस ने भारत-पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का कोई मतलब नहीं...
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
from Entertainment News https://ift.tt/2WpSzXS
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments