Responsive Ad

Box Office: पहले सप्ताह में तानाजी की कमाई ने किया हैरान, देखें कलेक्शन

नई दिल्ली । अजय देवगन की फिल्म तानाजी को रिलीज हुए आज पूरा एक हफ्ता बीत चुका है। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 20 बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।  

यह खबर भी पढ़े:Box Office: 7वें दिन दीपिका की 'छपाक' ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

taanaji

शुक्रवार को फिल्म ने 15.10 करोड़, शनिवार को 20.57 करोड़, रविवार को 26.26 करोड़, सोमवार को 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11 से 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर 7 दिन में फिल्म ने 116 करोड़ की कमाई कर ली है। 

taanaji

तानाजी के साथ रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की छपाक कलेक्शन के मामले में पीछे चल रही है। छपाक ने 7 दिनों में 28 करोड़ ही कमाए हैं। यह फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। वही तानाजी की बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है।  जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है वह इस हफ्ते आसानी से अपना बजट निकाल लेगी। 

taanaji

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

तानाजी में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  

 

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/371iEz1
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments