इस साल मई में गोवा में शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल!

नई दिल्ली । अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। अब खबर हैं कि दोनों इस साल शादी कर लेंगें। बॉलीवुड हंगामा में रिपोर्ट के अनुसार कपल एक ग्रैंड देसी शादी करने वाला है। एक निर्माता ने वेबसाइट को बताया कि बड़े भाई रोहित की तरह वरुण अपनी शादी नताशा से गोवा में करना चाहते हैं।
यह खबर भी पढ़े:Box Office: पहले सप्ताह में तानाजी की कमाई ने किया हैरान, देखें कलेक्शन

वरुण गर्लफ्रेंड नताशा के साथ मई के महीने में शादी करने जा रहे हैं। यह गर्मियों में एक भव्य शादी होगी, जो एक हफ्ते तक चलेगी, इसमें मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन सहित सभी कार्यक्रम होंगे। ज्यादातर फंक्शन गोवा में के लक्जरी होटल या समुद्र तट के रिसॉर्ट में होंगे।

कई बॉलीवुड सेलेब्स को पहले से ही मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में वरुण और नताशा की शादी के लिए फ्री रहने को कहा गया है लेकिन डेट अभी तय नहीं हुई है। ये दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह एक सीक्रेट वेडिंग नहीं होगी। वरुण की शादी के लिए बैंड, बाजा और बारात के साथ पूरा बॉलीवुड शामिल होगा।


वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण की इस महीने के अंत में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी रिलीज होने वाली हैं और 1 मई को कुली नंबर 1 रिलीज होने वाली है।
from Entertainment News https://ift.tt/30rKEsW
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments