हार्दिक पांड्या से पहले इस हस्ती के साथ रिलेशनशिप में थीं नताशा, जानिए किस वजह से हुआ दोनों का ब्रेकअप

डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल की शुरुआत अपने फैंस को चौंकाने वाली खुशखबरी देकर की। हार्दिक पंड्या ने सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर ली है।
यह खबर भी पढ़े: INDvsSL: कड़ी सुरक्षा के बीच गुवाहाटी पहुंची श्रीलंकाई टीम, 5 अप्रैल से शुरू होगी टी-20 सीरीज
27 साल की नताशा स्टेनकोविक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सत्याग्रह से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। वह सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं। इस दौरान वह घर में एक महीने तक रही थीं।
अब नताशा स्तांकोविक को लेकर एक नई बात सामने आ रही है। हार्दिक पांड्या से पहले नताशा टीवी एक्टर अली गोनी संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने नच बलिए 9 में एक्स कपल के रूप में पार्टिसिपेट किया था। हालाँकि बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
यह खबर भी पढ़े: इस साल क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली, निशाने पर है ये बड़े रिकॉर्ड
नताशा और अली तकरीबन एक साल रिलेशनशिप में रहे। अली की सिस्टर इन लॉ ने दोनों को मिलाया था। बाद में अली ने उनके साथ ब्रेकअप की खबर को कुबूल किया और टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि हां, हम दोनों अलग हो गए हैं।
अली ने बता कि दोनों के कल्चरल बैकग्राउंड अलग होने की वजह से हमारे बीच थोड़ा मनमुटाव चल रहा था। मैं नताशा के लिए हमेशा अच्छे की प्रार्थना करता हूं।
यह खबर भी पढ़े: जानिए कौन है यह खूबसूरत लड़की जिस पर फ़िदा हो गए हार्दिक पांड्या, समंदर के बीच में जाकर पहनाई सगाई की रिंग
बता दें कि एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए नताशा साल 2012 में भारत आईं। उन्होंने फिलिप्स, कैडबरी, जॉनसन एंड जॉनसन जैसे ब्रांड्स के लिए एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया।
from Entertainment News https://ift.tt/35mBWwW
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments