Responsive Ad

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का फर्स्ट लुक रिलीज, विंग कमांडर विजय कार्णिक के रोल में दिखे अजय देवगन

नई दिल्ली । अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय देवगन एयरफोर्स अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े:केरल की 45 वर्षीय महिला ने अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का किया दावा, मांगा 50 करोड़ का मुआवजा

Ajay Devgan

अजय देवगन ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर अपने लुक का खुलासा किया है।फर्स्ट लुक को रिलीज करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के रूप में अजय देवगन सर का फर्स्ट लुक शेयर करना मेरी खुशनसीबी है।' 

बता दें कि फिल्म फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें अजय देवगन विजय कार्णिक बनने जा रहे हैं। स्कॉड्रन लीडर विजय कार्णिक वही अधिकारी हैं, जब 1971 की लड़ाई दौरान गुजरात के 'भुज' में पाकिस्तानियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और वहां के सभी एयरस्पेस क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद भुज एयरबेस के इंचार्ज स्कॉड्रन लीडर ‌विजय कार्णिक ने भुज के आसपास के गांव में रहने वाली करीब 300 महिलाओं को दोबारा हवाई-पट्टी बनाने के लिए राजी किया।  

Ajay Devgan

इसके बाद भारतीय वायुसेना के विमान भुज में सुरक्षित नीचे उतर पाते थे। पाकिस्तानियों की साजिश थी कि अगर भुज का एयरबेस तबाह हो जाए तो भारतीय की ओर से हवा में लड़ा जाने वाला युद्ध कमजोर पड़ जाएगा। लेकिन वे विजय कार्णिक ही थे जिन्होंने अपनी सूझबूझ से दुश्मन के इरादों को नाकाम कर दिया। 

Ajay Devgan

इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक दुधैया। फिल्म में अजय के साथ राणा दग्गुबाती, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, अम्मी विर्क और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

 

 

 


  



from Entertainment News https://ift.tt/2ZJHMaq
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments