B'day Spcl: रितिक रौशन का घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं, देखें Inside PHOTOS
नई दिल्ली रितिक रौशन बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा फेमस हैं। आज बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हंक का बर्थडे है। रितिक रौशन 46 साल के हो गए हैं लेकिन वो किसी यूवा लड़के से कम नहीं लगते। रितिक अपनी लाइफ में जितने स्टािलिश हैं उतना ही आलीशान उनका घर भी है। यकीनन आपने रितिक के घर की इन्साइड फोटोज़ नहीं देखी होंगी। रितिक के घर सी-फेसिंग है और उनके घर पॉजिटिविटी से भरा हुआ है।

रितिक का अपॉर्टमेंट 4 BHK है जो लगभग 3000 स्कवायर फुट में फैला हुआ है। उनका घर लिविंग रूम और दो बेडरूम में बंटा हुआ है। वहीं रितिक ने घर में ऑफिस भी बना रखा है जहां मोटिवेशनल कोट्स लगे हुए हैं। उनके इस खूबसूरत घर को अवॉर्ड विनिंग आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर आशिष शाह ने डिजाइन किया है। घर में कलरफुल पत्थरों से डेकोरेशन की गई है। सुत्रों के मुताबिक, रितिक को अपने इस घर के इंटीरियर का आइडिया कटरीना कैफ के घर को देखकर आया था। कटरीना के घर का इंटीरियर भी आशिष शाह ने ही डिजाइन किया था।

रितिक रौशन को किताबे पढ़ने का बहुत शौक है इसीलिए उन्होंने बुक्स का कलेक्शन भी बढ़िया ढंग से किया है। उन्होंने यहां आरामदायक फर्नीचर लगाया है ताकि अपने कंफर्ट के हिसाब से कोई भी बैठ सके।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35Dqz3X
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments