छपाक देखने के बाद पति रणवीर सिंह ने कही ये बड़ी बात!

नई दिल्ली । दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म 'छपाक' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक की पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म असली जिंदगी में एसिड अटैक का सामना करने वाली लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है और दीपिका के किरदार का नाम मालती है।
यह खबर भी पढ़े:अखिलेश यादव ने पूरा हॉल किया बुक, अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे 'छपाक'

इस फिल्म की बुधवार शाम को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। रणवीर सिंह भी यहां परिवार के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखने आए थे। इस फिल्म देखने के बाद रणवीर ने फिल्म, फिल्म की डायरेक्टर बाकी कास्ट के साथ पत्नी दीपिका की भी तारीफ की है।

रणवीर ने छपाक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेघना तुम्हारी फिल्म लोगों को हिम्मत और आशा देती है। यह सिनेमाई स्पेकट्रम से मानवता का सबसे अच्छा और सबसे बुरा हिस्सा दिखाती है। यह फिल्म एक ऐसे सब्जेक्ट पर है जिसके बारे में हमने सिर्फ सुना है, लेकिन कभी इसे समझा नहीं। तलवार, राजी और अब छपाक...शानदार और इसे दोहराते रहना।'

दीपिका की तारीफ करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेरी बेबी! मैंने आपको इस स्पेशल किरदार के लिए मेहनत करते देखा है। आप इस फिल्म में एक इंजन और साथ ही फिल्म की आत्मा हो। ये आपकी अब तक के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। ऐसे ही ईमानदारी के साथ काम करते रहो। आपकी परफार्मेंस बहुत शानदार थी। इसने मुझे हिला कर रख दिया और हमेशा मेरे साथ रहेगा। मालती के साथ आपने जो हासिल किया है, वह चौंका देने वाला और हैरान करने वाला है। आई लव यू बेबी। मुझे आप पर इससे ज्यादा गर्व कभी नहीं हुआ।'
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
मेघना गुल्जार द्वारा निर्देशत 'छपाक' में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में है। बता दें कि लक्ष्मी अग्रवाल पर सन 2005 में उस वक्त एसिड से हमला किया गया था, जबकि वे सिर्फ 15 साल की हुआ करती थीं। ये करतूत उनसे एक तरफा प्यार करने वाले एक शख्स ने की थी। लक्ष्मी अग्रवाल इन दिनों एक टीवी शो के साथ बतौर होस्ट जुड़ी हुई हैं।
from Entertainment News https://ift.tt/2uvvZRy
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments