Responsive Ad

टीवी की ये मशहूर जोड़ी शादी के 8 साल बाद हो रही हैं अलग, जानिए रिश्ते में दरार की वजह

नई दिल्ली । टीवी की सबसे हिट जोड़ियों में से एक जोड़ी एक्ट्रेस संजीदा शेख और एक्टर आमिर अली की है। ये दोनों डांस रियल्टी शो 'नच बलिए 3' के विजेता भी रह चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कलाकार काफी दिनों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। कहा जा रहा हैं कि आमिर और संजीदा के रिश्तों में बीते कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव आ रहा है। 

यह खबर भी पढ़े:अखिलेश यादव ने पूरा हॉल किया बुक, अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे 'छपाक'

Sanjida-Aamir

खबरों के मुताबिक, दोनों कुछ समय से अपने संबंधों को लेकर परेशान हैं। फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक संजीदा और आमिर के बीच बीते दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट में करीबी सूत्र का भी जिक्र है। जिसका कहना है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें है। दोनों के बीच हाल ही में इस तरह की परेशानियां शुरू हुई। 

Sanjida-Aamir

Sanjida-Aamir
  
आमिर अली और संजीदा शेख लंबे रिश्ते में रहने के बाद 2012 से शादी के बंधन में बंध गए थे। संजीदा आखिरी बार साल 2017 में 'लव का है इंतजार' सीरियल में नजर आई थीं। जबकि आमिर अली 'नवरंगी रे' सीरियल में दिखे। टीवी के अलावा इस मशहूर जोड़ी ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया।

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/2TgoEQp
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments