Responsive Ad

VIDEO: शाहीन भट्ट की बुक लॉन्च पर पिता महेश भट्ट को आया गुस्सा, असहज नजर आई आलिया

नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट की हाल ही में 'I’ve Never been (Un)Happier' नाम की बुक मुंबई में लॉन्‍च हुई। इस मौके पर महेश भट्ट को गुस्सा आ गया। वह गुस्से में बुरी तरह चिल्लाकर जवाब देने लगे।  उनके इस तरह चिल्लाने पर आलिया भट्ट उन्हें शांत करने की कोशिश करती दिखीं। इसके बाद आलिया लोगों के सामने चिढ़ी हुई और असहज नजर आईं।

यह खबर भी पढ़े:Birthday spl: संवाद अदायगी के बेताज बादशाह है शत्रुध्न सिन्हा, डायलॉग और एक्टिंग में हीरो पर भी पड़ते थे भारी

इस इवेंट में महेश से एक पत्रकार ने समाज से जुड़ने के बारे में सवाल किया, जिसे सुनकर महेश भावनाओं में बह गए और चिल्ला पड़े। महेश ने कहा, 'मैं कैसी इस बीमार दुनिया से इनके जुड़ने की उम्मीद कर सकता हूं'। महेश काफी देर तक चिल्ला-चिल्ला कर अपनी बात कहते रहे। ऐसे में पिता का गुस्सा देखकर आलिया भट्ट काफी परेशान हो गईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

When daddy gets angry. #maheshbhatt got emotional during #shaheenbhatt book launch #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वहीं आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट चुपचाप बैठे थे। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

शाहीन की किताब की बात करें तो यह उनकी मनोवैज्ञानिक लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई का उन्होंने काफी समय तक सामना किया है। महेश भट्ट ने अपनी बात में कहा था, 'मैं एक छोटी लड़की से इस बीमार दुनिया में फिट होने की उम्मीद नहीं कर सकता जहाँ क्रूरता लीगल है।'

 

 

 

 



from Entertainment News https://ift.tt/353DnRH
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments