Responsive Ad

अंशुला कपूर और खुशी कपूर ने प्यार भरे अंदाज में दी अपने पिता बोनी कपूर को जन्मदिन की बधाई

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर को उनकी बेटियों ने प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। बोनी कपूर की बेटियां अंशुला कपूर और खुशी कपूर ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

दोनो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके अपने पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता बोनी कपूर के साथ तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ने जन्मदिन की बधाई देते इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "जन्मदिन की हार्दिक बधाई पापा।"

साझा की गई तस्वीर में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला को प्यार से उनके गालों पर चूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनो बाप बेटी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी के दिन होने वाली बारिश से जुड़ें विश्वास एवं अंधविश्वास, जानिए क्या देते हैं संकेत

वही दूसरी ओर बोनी कपूर की दूसरी बेटी खुशी कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी स्टोरी में अपने पिता बोनी कपूर के साथ मां श्रीदेवी की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि , "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पापा, मैं आपको को बहुत प्रेम करती हूं।"

बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शूरी की बेटी हैं और खुशी कपूर उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटी हैं।

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/31LPx4N
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments