'आरआरआर' का धमाकेदार प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, इंटेंस लुक में नजर आए सभी अभिनेता
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का प्रोमो वीडियो आज रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो वीडियो शानदार है। इस प्रोमो वीडियो में फिल्म के मुख्य अभिनेताओं की झलक दिखाई गई हैं।
प्रोमो में जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, रामचरण और आलिया भट्ट स्वतंत्रा सेनानी के रुप में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रामचरण पुलिस की यूनिफॉर्म में मसाल पकड़े हुए अंग्रेजो से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर जूनियर एनटीआर और अजय देवगन डकैत के भेष में अंग्रेजों से दो- दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट भी हरी रंग की साड़ी पहनी हुई में स्वतंत्रा सेनानी के रुप में नजर आ रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: गाय सड़क के बीच में ही क्यों बैठती है? वजह जानकर हिल जायेगा आपका दिमाग
फिल्म आरआरआर के प्रोमो वीडियो में एसएस राजमौली की पिछली फिल्म बाहुबली की ही तरह गजब की सिनेमेटोग्राफी की गई है। इस फिल्म का माइज-इन-सीन काफी सुंदर नजर आ रहा हैं। फिल्म में युद्ध के कुछ सीन काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माए गए हैं। फिल्म का विडियो देखकर तो यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म बड़ी स्क्रीन पर यह देखने लायक है। इस मैग्नम ओपस को थियेटर में देखकर ही मजा आएगा।
यह खबर भी पढ़ें: इस देश में नहीं पाए जाते सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप
बता दें कि, इस फिल्म को एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले दो रियल लाइफ हीरोज अल्लुरीसीतारामजन और कुमरमभीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।
इस पैन इंडियन फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म आरआरआर अगले वर्ष 7 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3GCcwiJ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments