चंडीगढ़ करे आशिकी का नया पोस्टर आउट, आज रिलीज होगा ट्रेलर
मुंबई। आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म "चंडीगढ़ करे आशिकी" इसी साल दिसंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर भी मुख्य किरदार में है। हाल ही में फिल्म से आयुष्मान और वाणी का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ा दी थी। दरअसल उस पोस्टर में आयुष्मान और वाणी लिपलॉक किस करते दिखाई दे रहें थे।
यह खबर भी पढ़ें: बंदरों की वजह से यहां नहीं हो रही लड़कियों की शादी, बारात लाने से भी डरते हैं लोग
फिलहाल अब आज जानकारी दी गई कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर आज लॉन्च होने वाला है और अब दर्शकों के लिए इंतजार करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर तो आज रिलीज होने ही वाला है लेकिन साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी आज रिवील कर दिया गया है।
आयुष्मान ने "चंडीगढ़ करे आशिकी" का नया पोस्टर रिवील कर ट्रेलर के आज रिलीज होने की जानकारी दी। पोस्टर जारी कर अभिनेता ने लिखा, "मंडे मोटिवेशन, आशिकी मेरे नाल। #चंडीगढ़ करे आशिकी का ट्रेलर आज रिलीज होगा। 10 दिसंबर को आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
यह खबर भी पढ़ें: 8 दशक से शोरूम में कैद है ये खूबसूरत दुल्हन, सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन, देखें तस्वीरें
सामने आएं पोस्टर में आयुष्मान का नया लुक देखने को मिल रहा है। बालो में हाफ पोनीटेल किएं और कानों में ईयररिंग पहने वाणी के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं।
फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है जबकि भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर है। आयुष्मान और वाणी अपनी इस फिल्म के साथ 10 दिसंबर को लोगों से मिलने सिनेमाघरों में आ रहें हैं।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/301cyjk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments