Responsive Ad

'कपिल देव की मां ने वर्ल्ड कप के लिए बोली थीं यह बात', 83 का ट्रेलर कल होगा रिलीज

मुंबई। हाल ही में फिल्म 83 का टीजर रिलीज हुआ था जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, यह ट्रेलर कल रिलीज होगा। 83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान के भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की मां के द्वारा उनके लिए बोली गई  एक बात साझा की हैं।

यह खबर भी पढ़ें: इस देश में नहीं पाए जाते सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप

रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 83 का पोस्टर साझा करते हुए यह यादगर बात साझा की हैं। उन्होंने ने कपिल देव की मां यह बात साझा करते हुए लिखा कि,"बचपन से मेरी मम्मी मुझे सिर्फ एक ही चीज कहती आई-बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट लक नहीं. बस जीत के आना-कपिल देव ,1983"।

यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग

बता दें कि, फिल्म 83 क्रिकेट विश्वकप 1983 में भारतीय टीम की विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित हैं।यह फिल्म अगले महीने 24 दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर आखिरी बार फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे। वे एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ एक कॉमेडी फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। 83 के अलावा रणवीर आलिया के साथ करण जौहर द्वारा निर्देशित  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3p6FCid
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments