Responsive Ad

अर्जुन कपूर ने किया अपनी नेक्स्ट थ्रिलर फिल्म "द लेडी किलर" का ऐलान, सामने आया फर्स्ट पोस्टर

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों जहां अपनी फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, वहीं आज उन्होंने अपनी एक और फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम "द लेडी किलर" है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। 

अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की अनाउंसमेंट की और साथ ही फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया। पोस्टर रिवील कर अर्जुन ने लिखा, "इसमें थ्रिलर है, रोमांस है, इमोशन है और सस्पेंस है !! आपके लिए प्रेजेंट है 'द लेडी किलर'। एक रोमांचक, नर्व-रैकिंग लव स्टोरी और मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म।"

यह खबर भी पढ़ें: शिव मंदिर में भूलकर भी ना बजाएं ताली, मुसीबातों का करना पड़ सकता है सामना

अपने इस पोस्ट में अर्जुन ने डायरेक्टर अजय बहल को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने लिखा, "मुझपर विश्वास करने के लिए मेरे डायरेक्टर अजय बहल आपका शुक्रिया।" सामने आएं फर्स्ट लुक पोस्टर में अर्जुन के चेहरे का एक्सप्रेशन ऐसा है जैसे वो जोर से चीख रहें हो। 

यह खबर भी पढ़ें: महिलाएं अपने पतियों को उनके नाम से क्यों नहीं पुकारती? जानिए वजह

अर्जुन के अलावा फिल्म में और कौन-कौन नजर आएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। यह फिल्म थ्रिलर, रोमांस, इमोशंस और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन अजय बहल करने वाले है और भूषण कुमार तथा शैलेश आर. सिंह द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जाएगा।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3oQZyar
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments