Responsive Ad

दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचे गायक कुमार सानू , नवरात्रि पर दोनो ने रखे अपने विचार

मुंबई। देशभर में मां दुर्गा का त्योहार नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बॉलीवुड भी काफी धूमधाम से मनाता है। फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता, गायक और निर्देशक सभी ही इस पर्व को श्रध्दापूर्वक मनाते हैं।

ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली और काफी लोकप्रिय गायक कुमार सानू और शान भी इस पवित्र त्योहार को सेलीब्रेट करते हुए नजर आए। दोनो ही गायक नॉर्थ बॉम्बे में दुर्गा पूजा के पंडाल में नवरात्रि के नौवें दिन यानि कि महानवमी  को सेलीब्रेट करते हुए नजर आए।

दोनो ही गायको ने पंडाल में जाकर मां दुर्गा की पूजा की और उनके जीवन में नवरात्रि का  कितना महत्व हैं इसपर भी उन्होंने अपने  विचार रखे।

यह खबर भी पढ़ें: हाईकोर्ट अधिवक्ता ने हनुमान मंदिर में पेश की याचिका, की केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग

न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए शान ने कहा कि, ‘’पिछले वर्ष तो हम लोग नवरात्रि को इतना धूमधाम से मना नही पाये थे। परंतु इसबार मां दुर्गा की कृपा हुई और हम लोगो को मां की पूजा करने का मौका मिला।  और इसबार मेरी  मां  भी इस पंडाल में शामिल हो पायी।‘’

अंत मे शान ने मां दुर्गा के लिए एक प्रार्थना गायी और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

यह खबर भी पढ़ें: 100 साल तक जिंदा और 50 साल की हो जाने पर सेक्‍सुअली तैयार होती हैं यह रहस्‍यमय मछली, 5 वर्ष तक गर्भवती

वही दूसरी ओर गायक कुमार शानू के बेटे जान कुमार शानू भी इस पूजा में मौजूद रहें। उन्होंने भी न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए अपने विचार रखें। जान ने कहा कि, ‘’पिछले दो वर्षो से मैं दुर्गा पूजा को काफी मिस कर रहा था और इसबार हम सबको दुर्गा पूजा करने का मौका मिला। मै इस वर्ष की नवरात्रि को लेकर काफी खुश हूं। मेरा पूरा परिवार इसबार  दुर्गा पूजा को मनाने आया हैं। और मैं अंत मे आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चांहूगा।‘’  

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/30vZanG
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments