एक्ट्रेस श्रिया सरन 2020 में बनी थीं माँ, अब जाकर फैंस को सुनाई खुशखबरी
मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने फैंस के साथ एक बेहद ही शानदार खबर शेयर की है, जिसे सुनते ही उन्हें बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया कि वह साल 2020 में ही एक बेटी की मां बन चुकी हैं।
और इस गुड न्यूज़ को एक्ट्रेस ने एक साल बाद लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी है। इस वीडियो में वे अपने पति और बेटी संग नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए श्रिया ने लिखा, "हैलो दोस्तों, साल 2020 में मेरा क्वारंटीन बेहद खूबसूरत और पागलपन से भरा रहा। जहां एक ओर पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया रोमांच, उत्साह और सीखने से भरी थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।"
यह खबर भी पढ़ें: जमाइयों के नाम से मशहूर हैं ये गांव, यहां पर नहीं होती दुल्हन की विदाई
इस खबर के वायरल होते ही फैंस और कुछ बॉलीवुड सितारें भी उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। लारा दत्ता, भूमिका चावला, कुब्रा सैत समेत कई और सितारों ने कमेंट कर इस न्यू मम्मी को बधाइयाँ दी है।
बता दें कि एक्ट्रेस श्रिया सरन ने 2018 में रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रे कोशेव से शादी की थी। दोनों पहली बार मालदीव में मिले थे। आंद्रे एक रशियन टेनिस खिलाड़ी और एंटरप्रेन्योर हैं जो कि स्पेन के बार्सिलोना के रहने वाले हैं। शादी के बाद दोनों बार्सिलोना में ही थे, लेकिन अब श्रिया और आंद्रे दोनों ही वापस भारत लौट आए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखा मामला: उड़ते प्लेन में महिला यात्री ने दिया नवजात बच्ची को जन्म, मां-बेटी दोनों सुरक्षित
श्रिया सरन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजमौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म "आरआरआर" में नजर आने वाली है, जो जनवरी 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म में राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे बेहतरीन सितारें है।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3Dt0SEk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments