श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में दी पिता शक्ति कपूर को जन्मदिन की बधाई
मुंबई। दिग्गज फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर आज अपना 69 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अभिनेत्री बेटी श्रद्धा कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। श्रद्धा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रद्धा अपने पिता शक्ति कपूर के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। तस्वीर में शक्ति ने जहां ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है, वहीं श्रद्धा ने प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी हुई है। अपने पिता के कंधे पर झुककर अभिनेत्री मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा -'जन्मदिन की बधाई मेरे बापू!'
श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले प्रतिक्रिया देते हुए शक्ति कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं। श्रद्धा अपने पिता को प्यार से बापू कहती है। उन्होंने अपने पिता की तरह ही अभिनय को अपना करियर चुना और खास पहचान बनाई। श्रद्धा और शक्ति सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अक्सर दोनों मीडिया भी छाये रहते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: अजब-गजब : अब इंसान को खाने के साथ ही खानी होंगी अपनी प्लेट, कप और चम्मच
वर्कफ़्रंट की बात करे तो श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की एक अनटाइल्ड फिल्म में अभिनय करती नजर आएगी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2VbYGAI
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments