डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने शुरू की क्रैकडाउन के सीजन 2 की तैयारी
मुंबई। पिछले साल अपूर्व लाखिया ने एक थ्रिलर शो क्रैकडाउन ऑडियंस को दिया था जो वूट पर रिलीज हुआ था। यह एज ऑफ़ द सीट थ्रिलर शो ऑडियंस को बहुत पसंद आया था कि तब से शो के सीजन 2 की डिमांड हो रही थी। अब फाइनली डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने सीजन 2 की तैयारी शुरू कर दी है और उन्होंने यह बात अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया और लिखा,"#क्रैकडाउन #क्रैकडाउन ऑन वूट #क्रैकडाउन सीजन 2 #प्रेप #जर्नी बिगिंस “
इस पोस्ट में बताया गया है कि शो के सेकंड सीजन की तैयारी टीम ने शुरू कर दी है और यह 2022 में रिलीज किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: भगवान गणेश की सूंड की मान्यता और चूहा कैसे बना वाहन, जानिए
शो क्रैकडाउन के साथ अपूर्व लाखिया ने डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया था ।शो की कहानी इंटेलिजेंस एजेंसी RAW पर आधारित है जो देश के खिलाफ हुई एक साजिश को सॉल्व करने में जुटी है।इसमें राजेश तैलांग , साकिब सलीम, श्रिया पिलगाओंकर , इक़बाल खान, वलुश्चा डी सौज़ा , अंकुर भाटिया नजर आये थे।
शो में सिर्फ टेरर अटैक और हाई स्पीड एक्शन सीन के साथ साथ काफी कुछ ऑडियंस को देखने को मिला। सभी किरदारों ने बहुत ही जबरदस्त एक्टिंग करके इस शो को सुपरहिट बनाया था।
यह खबर भी पढ़ें: आखिर क्यों गर्भवती महिला को किसी मृतव्यक्ति की देह के पास नहीं जाना चाहिए, जानिए वजह
अब शो के सीजन 2 की न्यूज़ सभी फैंस के लिए बेहद ही ख़ुशी की बात है। शो के सीजन 2 का इंतजार अभी से शुरू हो गया है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3DOdNlh
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments