Responsive Ad

करीना कपूर ने अपनी भतीजी इनाया को दी जन्मदिन पर बधाई

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर जोकि अपनी शानदार अभिनय कला के लिए तो जानी ही जाती हैं। परंतु एक बेहतरीन अभिनेत्री के अलावा वे एक अच्छी मां और बुआ भी हैं। उन्होंने अपनी प्यारी भतीजी इनाया को उनके जन्मदिवस अलग अंदाज में बधाई दी हैं।

अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इनाया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "हमारी नन्ही सी राजकुमारी इनाया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा सितारों में रहो सुंदर लड़की।"

बता दें कि इनाया कुणाल खेमू और सोहा अली खान की बेटी हैं। इनाया अभी पांच वर्ष की हैं, आज उनका जन्मदिन था। इस अवसर पर उनकी बुआ करीना कपूर ने उनको जन्मदिन पर बधाई दी।

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

करीना आखिरी बार फिल्म हिन्दी मीडियम में नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थीं।वे आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्डा में नजर आने वाली हैं जोकि अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: शिव मंदिर में भूलकर भी ना बजाएं ताली, मुसीबातों का करना पड़ सकता है सामना

यह फिल्म 90s में हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।इसके अलावा वे हंसल मेहता की थ्रिलर फिल्म को भी प्रॉड्यूस करने वाली हैं। वे करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म तख्त में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3AW3xpe
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments