Responsive Ad

न्यू कमर अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का सॉन्ग 'तू यहीं है' का ऑडियो हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के नये चेहरे अभिमन्यु दसानी की आगामी फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का पहले सॉन्ग 'तू यहीं है' का ऑडियो वर्जन रिलीज हो गया है। हाल ही में इस सॉन्ग का वीडियो प्रोमो भी जारी किया गया था।

अभिमन्यु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के पहले सॉन्ग का ऑडियो वर्जन रिलीज हो चुका है। उन्होंने ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि," जब दो दिलों में दूरी ज्यादा हो जाती हैं, तो हमेशा कोशिश करने चाहिए कि आप एक दूसरे के नजदीक आ सकें, तो आप यह काम हमारे पहले सॉन्ग 'तू यहीं है' से कर सकते हैं।आप इस सॉन्ग सभी ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर सुन सकते हैं।"

यह खबर भी पढ़ें: सावन में दिख जाए नीलकंठ पक्षी तो खुल जाएगी आपकी बंद किस्मत

बता दें कि फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' अभिमन्यु की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे 2018 में  आई  फिल्म मर्द को दर्द नही होता से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी परंतु अभिमन्यु की अभिनय कला के लिए क्रिटिक्स ने सराहना की थी। फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' में अभिमन्यु के अलावा के सान्या मल्होत्रा भी  मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर इसी वर्ष रिलीज होने वाली हैं।

अभिमन्यु  'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' के अलावा निक्कमा और आंख मिचौली में भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ASIofP
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments