Responsive Ad

किश्वर मर्चेंट ने बेटे को दिया जन्म, फैंस के साथ साझा की बेटे की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट और सुयश राय माता -पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। किश्वर मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'27.08.21... बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है।'

किश्वर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। गौरतलब है, किश्वर और सुयश की पहली मुलाकात टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। सुयश खुद भी एक एक्टर और सिंगर हैं। सुयश शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर अपने ऐक्टर दोस्त विवियन डिसेना से मिलने आते थे। एक दिन वह विवियन को खुद का गाया सॉन्ग सुना रहे थे।उस दौरान किश्वर भी वहां मौजूद थी और उन्हें वह गाना पसंद आया। इसके बाद दोनों में बातचीत हुई और दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया। फिर मेसेज के जरिए उनमें बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और सुयश सेट पर ज्यादा जाने लगे। विवियन को लगता था कि वह अभी भी उनसे मिलने आते हैं लेकिन असलियत यह थी कि सुयश किश्वर से मिलने के लिए जाते थे। जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई । दोनों ने लम्बे समय तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी कर ली। शादी के पांच साल बाद साल 27 अगस्त, 2021 को किश्वर और सुयश अपने पहले बच्चे के माता -पिता बन गए हैं। बच्चे के आने से दोनों बहुत खुश और उत्साहित है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2WwVosw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments