Responsive Ad

पवित्र रिश्ता 2.0 होगा स्ट्रीम इस गणेश उत्सव सिर्फ ज़ी5 पर और बाद में ऑल्ट बालाजी पर

मुंबई। सभी लोग बहुत बेसब्री से पवित्र रिश्ता शो के दूसरे सीजन के रिलीज का इंतजार कर रहे है। शो का पहला सीजन ऑडियंस को इतना पसंद आया था और सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद वह शो उनके चाहने वालों के लिए और ख़ास हो गया है। फाइनली शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शो के दूसरे सीजन के रिलीज की इनफार्मेशन एक वीडियो के माध्यम से शेयर की। 

एकता ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गणपति बप्पा मोरिया . कमिंग सून।नयी शुरुआत #पवित्र रिश्ता जल्दी ही ज़ी5 प्रीमियम पर और फिर कुछ दिनों बाद ऑल्ट बालाजी पर। “

इस वीडियो में एकता ने अपनी ऑडियंस की शो की पुरानी यादें ताजा कर दी जहाँ हर साल शो में गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता था। वीडियो में आप अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत और हितेन तेजवानी (जो बाद में शो में मानव के रूप में नजर आये) को देख सकते है। 

यह खबर भी पढ़ें: अजब-गजब : अब इंसान को खाने के साथ ही खानी होंगी अपनी प्लेट, कप और चम्मच

शो पवित्र रिश्ता साल 2009 में शुरू हुआ था और साल 2014 में यह खत्म हुआ था। शो में ऑडियंस ने अर्चना और मानव की प्रेम कहानी देखी थी जिसको अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। शो के दूसरे सीजन में अंकिता अर्चना के रोल में फिर से एक बार दिखेंगी लेकिन इस बार मानव के रोल में शहीर शेख नज़र आएंगे।  इस डिजिटल सीरीज का प्रोडक्शन '24 फ्रेम्स प्रोडक्शन' कर रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में लोग भगवान को चढ़ाते हैं घड़ियां, वजह जानकर आप भी रह जाएंगें हैरान

शो फाइनली सितम्बर में इस गणेश उत्सव पर ज़ी5 पर स्ट्रीम होगा। यह शो ज़ी5 पर 55 दिन के लिए एक्सक्लूसिव रहेगा और उसके बाद यह ऑल्ट बालाजी पर भी अवेलेबल होगा। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3gHKXZX
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments