'खुश वेडिंग' मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आई सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में 11 साल हो गए है और इन 11 सालो में उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हर बार अपने रोल में कुछ नया करने की कोशिश की है और इस वजह से वह आज के समय की प्रोमिसिंग एक्ट्रेस में गिनी जाती है। वह अब नजर आ रही है खुश वेडिंग मैगज़ीन के कवर पेज पर।
कवर पेज अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ख़ुशी की बात है.. खुश वेडिंग के साथ यह मेरा दूसरा रांदेवू है। " इस कवर पेज पर सोनाक्षी लेहंगा पहने बहुत खूबसूरत लग रही है।
सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत में ही फिल्मों की चॉइस को लेकर काफी स्ट्रांग डिसिशन लिए। उन्होंने 'लूटेरा', 'अकीरा' और 'नूर' जैसी फिल्में की जिस से साफ पता चलता है कि वह यहाँ सिर्फ ऑय कैंडी बनने नहीं आयी है। वह हर रोल के साथ ऑडियंस को कुछ नया देने की कोशिश करती है।
यह खबर भी पढ़ें: भगवान गणेश की सूंड की मान्यता और चूहा कैसे बना वाहन, जानिए
वर्कफ्रंट पर, अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया' रिलीज़ हुई जिसमे अजय देवगन, संजय दत्त नज़र आये। फिल्म में सोनाक्षी सुन्दरबेन जेठा माधारपरया के रोल में नज़र आयी।
अब जल्दी ही वह अपना वेब डेब्यू करने वाली है। उनके शो का नाम फिलहाल 'फालेन' रखा गया है जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। शो में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देव्याह नजर आएंगे। सोनाक्षी शो में एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगी .
शो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और जल्दी ही यह अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगा।
यह खबर भी पढ़ें: आखिर क्यों गर्भवती महिला को किसी मृतव्यक्ति की देह के पास नहीं जाना चाहिए, जानिए वजह
इसके साथ साथ वह फिल्म काकुड़ा में भी नजर आएँगी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसमे उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट कर रहे है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3mKPgYa
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments