Responsive Ad

अंगद बेदी ने खास अंदाज में दी नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाई

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस खास मौके पर नेहा धूपिया के पति व अभिनेता अंगद बेदी ने नेहा धूपिया को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें नेहा धूपिया बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में नेहा के साथ अंगद भी हैं। अंगद बेदी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-'मेरी ताकत के स्तंभ को हैप्पी बर्थडे। आपको सिर्फ 27 अगस्त को ही जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जीवन भर हर रोज मनाया जाना चाहिए। 

यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग

वाहेगुरु आपको वह सब कुछ दें, जिसकी आप कामना करती हैं। और भी बहुत कुछ। सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते रहिए। मैं इस जीवन में आपकी अद्भुत यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा हूं.. मैं आशा करता हूं कि हम आने वाले सालों को एक साथ यादगार बनाएंगे। मैं हमेशा आपका हाथ पकड़े रहूंगा। आप जैसी हैं, वैसी ही प्योर रहें। आई लव यू मेहर की मां।' अंगद बेदी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और साथ ही नेहा को जन्मदिन की बधाई भी दे रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में रहते हैं 25 हजार से भी ज्यादा चूहें, भक्तों को पाव रखने की भी नहीं मिलती जगह

उल्लेखनीय है, अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे समय तक एक -दूसरे के साथ लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई, 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर 2018 को नेहा और अंगद अपनी पहली बेटी मेहर के माता- पिता बन गए थे। वहीं अब एक बार फिर से दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ykLmaL
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments