Responsive Ad

सरदार उधम सिंह की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने उन्हें किया याद, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुंबई। विक्की कौशल 'सरदार उधम सिंह' पर बन रही है बॉयोपिक फिल्म के चलते सुर्खियों मे चल रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल उधम सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन लॉकडाउन और कोरोनावायरस के चलते फिल्म का काम लंबे समय से रुका हुआ था। वहीं अब विक्की कौशल अपनी नई फिल्मों की की तैयारी कर रहें हैं। उनमें से बॉयोपिक फिल्म 'सैम बहादुर' भी एक है।

मार्शल आर्ट्स के लिए बेहतरीन तरीके से जाने जानेवाले उधम सिंह जो बहुत से नामों से जाने गए उनकी आज पुण्यतिथि है। आज उधम सिंह के पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। विक्की ने लिखा,'भारत के महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह को उनकी 81 पुण्यतिथि पर मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि..' इस तरह से विक्की उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखे।

यह खबर भी पढ़ें: शिव मंदिर में भूलकर भी ना बजाएं ताली, मुसीबातों का करना पड़ सकता है सामना

हाल ही में सरदार उधम सिंह के जन्मदिन पर विक्की ने अपनी फिल्म के नए टाइटल की जानकारी दी थी। विक्की ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया था, जिसमें सरदार उधम सिंह जो जिंदगी में अलग-अलग नाम से जाने गए उनके नामों को दिखाया गया था। साथ ही बैकग्राउंड में एक वाइस ओवर प्ले किया गया था। और फिल्म का नाम 'सैम बहादुर' रखा गया था।

यह खबर भी पढ़ें: महिलाएं अपने पतियों को उनके नाम से क्यों नहीं पुकारती? जानिए वजह

बता दें कि, इस फिल्म को शूजित सरकार द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस फिल्म को कब तक रिलीज किया जाएगा। खबर के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है बस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा किया जाना है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3zPxCG0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments