Responsive Ad

कल रिलीज हो रही है डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की किताब 'मैंपिग लव'

मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर और राइटर अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी फिल्मों के जरिए ऐसी कई कहानियों को प्रेसेंट कर चुकी हैं, जो समाज में बदलाव लाने का काम करती है। अश्विनी की अधिकतर फिल्में महिलाओं को प्रोत्साहित करती है। हाल ही में 'पंगा' फिल्म के जरिए अश्विनी ने महिलाओं की जिंदगी में खेल के महत्व और उनके बीच के अंतर को कम करने की कहानी को पेश किया था। वही अब अश्विनी अपनी पहली किताब को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

अश्विनी बतौर ऑथर अपनी पहली किताब 'मैपिंग लव' की झलक इसी महीने दिखाई थी। वहीं अपनी इस किताब को रिलीज से पहले ही अश्विनी ने अपने खास दोस्तों और फिल्मी कलाकारों के साथ शेयर किया था। सभी ने उनकी किताब के लिए खास फीडबैक दिया। अश्विनी की किताब को कईयों ने अब तक प्री-ऑर्डर भी किया और अब फाइनली कल इस किताब को रिलीज किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: देश में पहला अजीबोगरीब मामला: महिला के शरीर में दुर्लभ जटिलताएं, दो गर्भाशय, दो प्राईवेट पार्ट

रिलीज की खुशी जाहिर करते हुए अश्विनी ने कैप्शन में लिखा,' मैंपिग लव जो कई यादों और फोक्सड राइटिंग का दौर रहा। अब लिखाई के उसी दौर को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए मैं तैयार हूं। मैंने इतने डेप्थ रिव्यू और फीडबैक की कभी कल्पना नहीं की थी। किताब के लिए अलग-अलग रिडर्स , सिनीयर जर्नलिस्ट और आर्टिकल के जरिए दिए गए फीडबैक एंव रिव्यू के लिए आप सभी का धन्यवाद। शुक्रिया मेरे डेब्यू नॉवल को रिलीज से पहले इतना प्यार देने के लिए.. फाइनली कल मेरी किताब भारत के सभी स्टोर्स और अमेजॉन डॉट इन पर रिलीज हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

इस नोवेल को 'रूपा पब्लिकेशन' हाउस द्वारा पब्लिश किया जाएगा। इस नोवेल के पब्लिश होने की खुशी जाहिर करते हुए अश्विनी ने पब्लिकेशन हाउस का धन्यवाद किया और कैप्शन में लिखा,' मैंपिग लव ..मेरी डेब्यू नोवेल कल को होगी रिलीज.. शुक्रिया रूपा पब्लिकेशन..'।  इसी के साथ अश्विनी ने किताब के साथ क्लिक की गई खास तस्वीर को शेयर किया।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3fblTtJ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments