हाथ में सैंडल लेकर जान्हवी कपूर ने दोस्तों के साथ जमकर किया डांस, देखें VIDEO
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ काफी मौज मस्ती कर रही है। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो कि लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल, जान्हवी ने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैन्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
इस वीडियो में जान्हवी अपने दोस्तों संग बड़े ही अजीब अंदाज में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। जान्हवी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे अपने दोस्तों के साथ अजीबोगरीब स्टाइल में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। केवल जान्हवी नहीं, बल्कि उनके सभी दोस्त अतरंगी अंदाज में डांस कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: बियर की बोतलें हरें और भूरे रंग की क्यों होती है? जानिए हैरान कर देने वाली वजह
वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, अक्सा गैंग वापस आ गया है। जान्हवी के इस वीडियो पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है, ‘इसे डिस्कस करने के लिए हमें अलग से डिनर करना होगा'। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: आखिर क्यों मधुमक्खी से डरते हैं हाथी, जानिए हैरान कर देने वाली वजह
जान्हवी के वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘जान्हवी आपको अंदाजा है कि आप कितनी प्यारी दिखती हैं'। तो वहीं कुछ लोग चुटकी लेते हुए उन्हें पागलों का गैंग बोल रहे हैं। इस तरह से लोग जान्हवी के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2SfP32s
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments