Responsive Ad

फैन ने शहनाज गिल से कहा- बिग बॉस में ज्यादा अच्छी लगती थीं, एक्ट्रेस बोलीं- यहां पतली लड़कियां चलती हैं

नई दिल्ली। पंजाब की कैटरीना यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से काफी सुर्खियां में है। शहनाज का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में शहनाज ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। जिसमें उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने इंडस्ट्री की सच्चाई भी बताई है।

इस वीडियो को शहनाज गिल के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें कमेंट कर वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। इसी दौरान शहनाज के एक फैन ने उनके इस वीडियो पर कमेंट कर कहा कि 'शहनाज मैम, आप बिग बॉस के दौरान ज्यादा अच्छी लगती थीं।' शहनाज ने भी यूजर के इस कमेंट पर तुरंत जवाब दिया।

यह खबर भी पढ़ें:  डीफ विलेज के नाम से मशहूर हैं ये गांव, सिर्फ इशारों में होती है बातचीत

शहनाज ने इस कमेंट में लिखा, 'उसके लिए खाना ज्यादा खाना पड़ेगा। काम नहीं मिलता इंडस्ट्री में, यहां पतली लड़कियां चलती हैं।' अब शहनाज का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसके अलावा शहनाज के अन्य फैंस ने भी उनसे उनके ट्रांसफॉर्मेशन का राज पूछा है।

यह खबर भी पढ़ें:  मंदिर से जूते चप्पल का चोरी होना है शुभ संकेत, जानिए क्यों

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शहनाज गिल ने अपना गजब ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। उन्होंने इस दौरान 12 किलो वजन कम किया है। शहनाज के फैंस भी उनके इस गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान रह गए हैं। शहनाज गिल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3y8Gcik
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments