सपना चौधरी ने घाघरा चोली में शेयर की तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर छाया हरियाणवी लुक
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और डांस वीडियो की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़ी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।
अब सपना की कई लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुईं हैं। इन तस्वीरों के देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक हरे हैं।
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक एंड व्हाइट कलर का घाघरा चोली पहना है। वहीं उन्होंने सिर पर पल्ला किया है। इस पिंक ड्रेस के साथ उन्होंने सपना ने ब्लू कलर की बिंदी लगाई हुई है।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा है, 'आई लव पिंक लेकिन ब्लू के साथ...।' सपना की इन तस्वीरों को अबतक हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं।
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के साथ डांस का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के फेमस बॉलीवुड सॉन्ग 'साड़ी के फॉल सा...' पर ठुमके लगाती नजर आईं थीं। गानें में हमेशा की तरह ही सपना के एक्सप्रेशन्स फैंस को बहुत पसंद किया गया था।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/39D1hrC
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments