Responsive Ad

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग में सूचित किया किया उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। उनके परिवार में बेटे अभिषेक बच्चन को छोड़कर सभी ने टीका लगवा लिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: बद्रीनाथ मंदिर में रखे शंख को आज भी नहीं बजाया जाता है, जानिए इसके पीछे की रहस्यमय कहानी

अपने ब्लॉग पोस्ट में बिग बी ने लिखा, "वैक्सीनेशन हो गया। सब ठीक रहा। अपने परिवार और स्टाफ का कल कोविड टेस्ट करवाया था। आज नतीजा आ गया है। सभी स्वस्थ हैं, नेगेटिव हैं इसलिए टीका लगवा लिया। सिर्फ अभिषेक बाकी हैं। वह अभी शूटिंग में हैं। कुछ दिनों में वापस लौटकर वह भी लगवा लेंगे।"

वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया को 'ऐतिहासिक' करार देते हुए उन्होंने आगे लिखा, "ओह..वैक्सीन लेने की पूरी प्रक्रिया बताने के लिए अलग से एक विस्तारित एक्सक्लूसिव ब्लॉग की आवश्यकता है। यह भी करूंगा.बाद में..यह ऐतिहासिक रहा।"

78 वर्षीय इस अभिनेता ने गुरुवार रात को अपने टीकाकरण के बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3wfw9bj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments