Responsive Ad

रेड ड्रेस में प्राची सिंह ने किया 'नदियों पार' पर बोल्ड डांस, VIDEO वायरल

पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके सोशल मीडिया वीडियोज के चर्चे लोगों के जुबान पर रहते हैं। 

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। हाल ही में प्राची ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो जाह्नवी कपूर के गाने 'नदियों पार' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में प्राची ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है और उनके डांस मूव बेहद आकर्षक हैं। प्राची के लुक्स फैंस के दिल की धड़कनें रोक रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े: गाड़ी के टायरों पर टांग उठाकर ही पेशाब क्यों करते हैं कुत्ते? जानिए

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्राची जल्द ही 'मेरे प्यार से मिला दे' फिल्म में एक्टर किशन राय के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म को चंदन सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। 'मेरे प्यार से मिला दे' फिल्म में अनूप अरोड़ा, संचिता बैनर्जी और आशी तिवारी सपोर्टिंग रोल में हैं।  

इसके अलावा प्राची, 'पांच मेहरिया' नाम की एक फैमिली ड्रामा फिल्म में भी काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका पंडित, निशा दुबे, कनक पांडे आदि कलाकार काम कर रहे हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3riCaQy
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments