Responsive Ad

आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने रिप्ड जींस विवाद पर दिया रिएक्शन, शेयर किया ये VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अक्सर देश और इंडस्ट्री से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। हाल ही में ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 'फटी जीन्स' वाले बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। 

उन्होंने उनकी बात का जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। ताहिरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  

ताहिरा कश्यप ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में ताहिरा ने बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वे काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।  वीडियो में देख सकते हैं वे कैमरे की ओर पोज भी दे रही हैं। ताहिरा ने फ्लोरल बिकिनी कैरी की हुई है, साथ ही में अपने लुक को शेड्स के साथ कम्पलीट किया है।  

यह खबर भी पढ़े: बच्चे के जन्म से जुड़े कुछ अजीबोगरीब रिवाज, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इस वीडियो को शेयर करते हुए ताहिरा ने कैप्शन में लिखा, "कम से कम रिप्ड जींस नहीं पहनी है।" ताहिरा कश्यप के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। ताहिरा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, निर्माता एकता कपूर और हुमा कुरैशी ने कमेंट करते हुए सराहना की है, वहीं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने आग लगानी वाली इमोजी कमेंट किया है।  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस समय विवादों के घेरे में बने हुए हैं।  सीएम तीरथ ने एक कार्यक्रम में कहा था, "आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है। ये कैसे संस्कार हैं। बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है।" 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3c7qxI0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments